search

590 करोड़ का IDFC बैंक घोटाला: हरकत में आया चंडीगढ़ प्रशासन, अपने सभी विभागों से मांगी पूरी डीटेल

Chikheang 1 hour(s) ago views 335
  

चंडीगढ़ प्रशासन ने आईडीएफसी बैंक गबन की जांच शुरू की (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा में 590 करोड़ के आईडीएफसी बैंक गबन मामले में चंडीगढ़ प्रशासन के कुछ विभागों के भी लिप्त पाए जाने को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस मामले में चंडीगढ़ के वित्त सचिव ने सभी विभागों को पत्र लिखकर 26 फरवरी तक पूरी जानकारी देने के लिए कहा है। बुधवार को वित्त सचिव ने संबंधित बैंक के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे मामले की जानकारी ली।

वित्त सचिव ने कहा कि कुछ विभागों के अकाउंट इस बैंक में है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली है। दो दिन के भीतर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

दरअसल, हरियाणा में इस मामले को लेकर जांच में पुलिस अधिकारियों ने चंडीगढ़ प्रशासन के भी कुछ विभागों में ऐसा ही मामला होने का अंदेशा जताया है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167848