search

पत्नी के प्रेमी की सरेबाजार गोली मारकर हत्या, पति को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी थी महिला; आरोपित का वीडियो वायरल

deltin33 1 hour(s) ago views 471
  

वीडियो में दिखा आरोपित प्रदीप और मृतक सुनील गाबा उर्फ सुरेंद्र का फाइल फोटो  



संवाद सहयोगी, बहसूमा (मेरठ)। रामराज में सनातन धर्म मंदिर के समीप सरेबाजार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपित अंटी में तीन तमंचे लेकर आया था। एक के बाद एक तमंचा निकाल कर तीन गोली मारी गई। हत्या के बाद सरेबाजार हथियार लहराते हुए भीड़ के बीच से बाइक पर सवार होकर भाग गया।  

हत्यारोपित की दहशत के बाद पुलिस के पहुंचने तक कोई भी युवक के पास तक नहीं पहुंचा। पुलिस खून से लथपथ युवक को उठाकर अस्पताल ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद सीओ और एसपी देहात ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को पकड़ने के लिए तीन टीमें बना दी हैं। उधर, घटना के बाद का आरोपित का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह वारदात को अंजाम देने की बात कह रहा है।

बहसूमा थाने के रामराज कस्बे की जीवनपुरी कालोनी में 28 वर्षीय सुनील गाबा उर्फ सुरेंद्र पुत्र कश्मीरे सिंह रहता था। पुलिस के अनुसार डेढ़ साल पहले सुनील गाबा फलावदा के सनौता निवासी प्रदीप धीमान की पत्नी पूनम को उसके घर से लाया था। पूनम अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी।

प्रदीप ने उस समय गांव के लोगों की पंचायत भी की थी। पंचायत में पूनम ने स्पष्ट कर दिया था कि वह बालिग है, अपना अच्छा बुरा समझती है। इसलिए सुनील गाबा के संग ही रहना चाहती है। तब से सुनील गाबा के घर में पूनम बतौर पत्नी बनकर रह रही थी।

बुधवार को सुनील गाबा खेत से पैदल ही बाजार में पिता कश्मीरे की दुकान पर जा रहा था। करीब 1:45 बजे दोपहर को सुनील गाबा रामराज में सनातन धर्म मंदिर के समीप बाजार में पहुंचा। तभी पीछे से चेहरे पर नकाब लगाकर प्रदीप धीमान पैदल ही आया।

प्रदीप ने अंटी से तमंचा निकाल कर दुकान के बाहर बाइक पर बैठे सुनील गाबा के कमर पर गोली मारी। अंटी से दूसरा तमंचा निकाला और फिर सिर पर पीछे से दो गोली मार दी। खून से लथपथ होकर सुनील बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपित बाइक से निकल गया।

प्रदीप द्वारा फैलाई गई दहशत के बाद खून से लथपथ पड़े सुनील को उठाने के लिए भीड़ ने कोई मदद नहीं की। इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह के पुलिस टीम के साथ पहुंचने के बाद ही भीड़ भी सुनील गाबा के पास पहुंची। उसके बाद ही सुनील को मवाना सीएचसी लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद फोरेसिंक टीम सीओ मवाना पंकज लवानिया, एसपी देहात अभिजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे। प्रदीप की गिरफ्तारी को पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं।
इन्होंने कहा


सुनील हत्याकांड को अंजाम देने वाले प्रदीप धीमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। डेढ़ साल पहले मृतक प्रदीप की पत्नी को ले गया था। बतौर पत्नी बनाकर अपने घर पर रख रहा था। उसी का बदला लेने के लिए प्रदीप ने सुनील की हत्या को अंजाम दिया।

अविनाश पांडेय, एसएसपी
  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476762