search

सीमांचल में शाह का सुरक्षा महाअभियान : एयरबेस से सीमा तक हाई अलर्ट, घुसपैठ पर सख्त रणनीति, पूर्ण‍िया पहुंचे गृह मंत्री

LHC0088 1 hour(s) ago views 396
  

पूर्ण‍िया में केंद्रीय गृह मंत्री अम‍ित शाह का स्‍वागत करतीं ब‍िहार सरकार की मंत्री लेशी स‍िंह



जागरण संवाददाता, पूर्णिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को सीमांचल के तीन दिवसीय दौरे पर ट्रांजिट विजिट के तहत पूर्णिया पहुंचे। वे अपराह्न 4:20 बजे वायुसेना के विशेष विमान से चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पर उतरे और लगभग 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से किशनगंज के लिए रवाना हो गए।

एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद सिंह, बिहार सरकार के गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके अलावा प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, आईजी विवेकानंद, डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत समेत प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संक्षिप्त मुलाकात के दौरान गृह मंत्री ने स्थानीय नेताओं से राजनीतिक एवं प्रशासनिक हालात की जानकारी ली और इसके बाद किशनगंज के लिए प्रस्थान कर गए।
समीक्षा बैठकों का दौर

दौरे के पहले दिन वे किशनगंज में वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार को वे अररिया पहुंचकर एसएसबी सीमा चौकी ‘लेटी’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम


  • 4:20 बजे चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे, 10 मिनट बाद हेलीकॉप्टर से किशनगंज रवाना

  • गुरुवार को पूर्णिया में करेंगे रात्रि विश्राम, पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियां अलर्ट


गुरुवार की रात उनका रात्रि विश्राम पूर्णिया में निर्धारित है। शुक्रवार को पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ अंतिम चरण की समीक्षा बैठक होगी। इसके साथ ही वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

गृह मंत्री के आगमन को लेकर पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थलों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग और केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हैं।
सामरिक और राजनीतिक महत्व

सीमांचल का यह दौरा सामरिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा से सटे जिलों में घुसपैठ, तस्करी, हथियारों और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी। सीमा प्रबंधन को मजबूत करने और सात सीमावर्ती जिलों में समन्वित कार्रवाई की रूपरेखा तैयार किए जाने की संभावना है।

राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह दौरा रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि इस दौरान पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति को लेकर भी अहम मंथन हो सकता है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165697