search

बागपत में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, दुबई गैंग के सदस्यों की थार-स्कार्पियो कुर्क... अदालत के आदेश पर की गई कार्रवाई

deltin33 6 hour(s) ago views 237
  

(प्रतीकात्मक फोटो)



जागरण संवाददाता, बागपत। दुबई से संचालित बड़ौत के साइबर अपराधियों के गिरोह के दो सदस्यों की थार व स्कार्पियो को कुर्क करने का अदालत ने आदेश जारी किया है। अदालत की इस तरह की कार्रवाई जनपद में पहली बार हुई है। माना गया कि साइबर अपराधियों ने अवैध रूप से धन अर्जित कर वाहनों को खरीदारी की है।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि कुर्क की गई थार आरोपित हर्ष गोयल व स्कार्पियो तुषार की है। अदालत ने यह कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 107 के तहत की है।

यूं हुआ था गिरोह का राजफाश
बागपत की गायत्रीपुरम कालोनी निवासी पूर्व सैनिक विजय कुमार ने पांच माह पहले डिजिटल अरेस्ट कर सात लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में प्रकाश में आए अर्जुन निवासी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया था। गहनता से जांच की गई तो पता चला कि इस घटना में बड़ौत के युवकों भी शामिल हैं।

पुलिस ने अक्टूबर माह में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें आरिफ व आसिफ निवासीगण पट्टी चौधरान, हर्ष गोयल, उज्ज्वल गोयल ललित निवासीगण आर्य नगर नेहरू रोड बड़ौत, आमिर निवासी बावली रोड निकट ठाकुरद्वारा, तुषार निवासी गांधी रोड, राम कालोनी, विशु निवासी ग्राम हिलवाड़ी शामिल रहे थे। पुलिस पूछताछ में पता चला था कि गिरोह का सरगना मोहित जैन निवासी बड़ौत अपने साथियों के साथ दुबई से गिरोह का संचालन करता था।

आरोपित मोहित जैन ने युवकों को बैंक खाता खुलवाकर डिटेल वाट्सएप पर मंगवाई थी। इसके बाद डिजिटल अरेस्ट, टेलीग्राम पर टास्क देकर निवेश कराने के बहाने और आनलाइन गेमिंग-बेटिंग एप से माध्यम से ठगी कराना शुरू किया था। दुबई से नई-नई वेबसाइट, कालिंग डाटा उपलब्ध कराया। आरोपितों के खिलाफ 1,80,48,000 रुपये की शिकायतें दर्ज हैं। कोलकाता के कारोबारी से 1.75 लाख रुपये की ठगी की। इसी तरह तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों के लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है।

आईफोन, लग्जरी गाड़ियां खरीदी
साइबर अपराधियों ने शौक पूरे करने के लिए लग्जरी गाड़ी, आभूषण व आइफोन खरीदे थे। पकड़े गए आरोपितों के पास से दस आईफोन, एक महेंद्रा थार, एक महिंद्रा स्कार्पियो, 19 एटीएम कार्ड, तीन फर्जी सिम कार्ड, सोने-चांदी की अंगूठी, लाकेट व अन्य सामान बरामद हुआ था।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477286