search

आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा बोल रहा हूं...एक करोड़ का इंतजाम कर ले, पंजाबी गायक साहनी को रंगदारी के लिए धमकी

cy520520 2025-10-9 19:36:31 views 1332
  धमकी देने वाले ने कहा कि हमें सारी जानकारी है। तेरे घर पर हमला बोल देंगे।





जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाबी गायक, अभिनेता और प्रोड्यूसर नीरज साहनी को पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की तरफ से धमकी भरी कॉल आई है। इस काॅल में नीरज साहनी से एक करोड़ 20 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि की मांग की गई है। पैसे न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नीरज साहनी ने इस संबंध में मोहाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से अपने और अपने परिवार की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साहनी ने काॅल से जुड़े सभी इलेक्ट्राॅनिक सुबूत भी पुलिस को सौंप दिए हैं। सिंगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि यह वीडियो काॅल उन्हें 6 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर आई थी। काॅल करने वाले व्यक्ति ने खुद को आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा बताते हुए एक करोड़ 20 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा।



आरोपित ने कहा कि यह पैसे दिलप्रीत नाम के व्यक्ति को देने होंगे। उसने वीडियो काॅल पर एक अन्य व्यक्ति को भी लिया था। रिंदा ने धमकी दी कि यदि पेमेंट नहीं हुई तो उसे और उसके परिवार को मार दिया जाएगा। गैंगस्टर रिंदा ने धमकाते हुए दावा किया कि उसका संबंध पाकिस्तान के आतंकियों के साथ है। उसने कहा कि तेरे बारे में हमें सारी जानकारी है। तेरे घर पर हमला बोल देंगे। उसने यह भी कहा कि उसे उसके साथी गैंगस्टर बाबा और रिंदा ग्रुप के लोगों की काॅल आएगी। मोहाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725