search
 Forgot password?
 Register now
search

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज जाएंगी वृंदावन, सुबह और दोपहर बंद रहेगा यातायात; जानें वैकल्पिक मार्ग

cy520520 2025-9-25 18:06:19 views 1294
  राष्ट्रपति आज जाएंगी वृंदावन, सुबह-दोपहर बंद रहेगा यातायात।





जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विशेष ट्रेन से वृंदावन जाएंगी और इसी दिन दोपहर को वापस दिल्ली लौटेंगी। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे की एनआइटी से कनेक्टिविटी वाले सभी अंडरपास व फ्लाईओवर पर इस दौरान आवागमन बंद रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा इस बाबत एडवाइजरी जारी की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके तहत बृहस्पतिवार सुबह आठ से नौ बजे तक और दाेपहर 12 से एक बजे तक यातायात बंद रहेगा। यानी अंडरपास व फ्लाईओवर इस दौरान सूने रहेंगे। एक भी वाहन व पैदल नहीं निकल पाएगा। जैसे ही ट्रेन फरीदाबाद की सीमा में प्रवेश करने वाली होगी, उससे पहले ही यातायात रोक दिया जाएगा।



सभी वाहनों को हाईवे के चौराहों और एनआइटी के चाैराहों पर ही रोका जाएगा। वाहन चालकों को एक घंटे तक खड़ा रहना होगा। इस दौरान भीषम जाम लगने की आशंका है। क्योंकि बृहस्पतिवार को वर्किंग डे है और सुबह आठ से नौ एक घंटा पीक आवर्स होता है। ड्यूटी वाले लोग निकलते हैं। यातायात बेशक एक-एक घंटे रोका जाएगा लेकिन इसे सुचारू करने में एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ेगी।

यातायात थाना प्रभारी अनोज कुमार के अनुसार आमजन से आग्रह है कि इस दौरान हाईवे से एनआइटी क्षेत्र की तरफ आने-जाने से बचें। यदि आना-जाना है तो इस समय से पहले व बाद में जाएं। ड्यूटी वाले लोग आठ बजे से पहले हाईवे से एनआइटी की ओर आवागमन कर लें। ऐसा ही दोपहर को करें ताकि जाम में फंसने से बचा जा सके।


यह हैं विकल्प

- दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग के मैन कैरिज वे पर आवागमन चलता रहेगा। वाहन चालक इसका प्रयोग कर सकते हैं।

- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का भी वाहन चालक प्रयोग कर सकते हैं।Aaj Ka Love Rashifal , Aaj Ka Love Rashifal 25 September 2025, 25 September love horoscope, Aries love prediction, Cancer love forecast, taurus love prediction, gemini love prediction, daily zodiac love, 25 September relationship horoscope, love astrology today, romantic zodiac signs, mesh love rashifal, vrishabh love rashifal, mithun love rashifal, kark love rashifal

- सूरजकुंड रोड भी खुला रहेगा।
रिहर्सल में लग गया था जाम

मंगलवार को राष्ट्रपति के ट्रेन से जाने काे लेकर यातायात पुलिस ने सुबह व दोपहर को रिहर्सल की थी। जिस वजह से काफी जाम लग गया था। यह रिहर्सल केवल 10 से 15 मिनट की थी। इसलिए यदि एक घंटे के लिए वाहन किसी चौराहे पर रोक दिए जाएंगे तो कई किलोमीटर तक जाम लगने की आशंका रहेगी।



बृहस्पतिवार को अजरौंदा, बाटा व बल्लभगढ़ चौराहे सहित एनआइटी के नीलम सिनेमा चौक पर सबसे अधिक लंबा जाम लगने की आशंका है। यहां पुलिस की ओर से अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे जो रूट डायवर्ट के बारे में वाहन चालकों को बताते रहेंगे। हाईवे व एनआइटी क्षेत्र में जगह-जगह बेरिकेडिंग भी की जाएगी ताकि सारा यातायात चौराहों पर न जा पाए।
कौन से अंडरपास रहेंगे बंद

- एनएचपीसी, मेवला, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे, जाजरू अंडरपास के दोनों ओर यातायात रोका जाएगा


रेलवे फ्लाईओवर रहेंगे बंद

- बड़खल, नीलम, बाटा और बल्लभगढ़ रेलवे पुल व मुजेसर रेलवे क्रासिंग, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का पुल, पियाला पुल दोनों ओर से बंद रहेगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com