माइनर ब्रेन स्ट्रोक के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर अस्पताल में भर्ती, CM योगी ने जाना हाल

LHC0088 2025-9-25 18:11:25 views 1253
  ब्रेन स्ट्रोक के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर अस्पताल में भर्ती।





जागरण संवाददाता, गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को माइनर ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। 21 सितंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मेदांता जाकर राजभर का हालचाल लिया। मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राजभर की तबीयत उस समय बिगड़ी जब वे बनारस में एक रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। सुबह छह बजे अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके कारण वे रैली में शामिल नहीं हो सके।



  

ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक हैं, उन्‍होंने विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ा था। बाद में वे सपा से अलग होकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गए। वर्तमान में वे योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

सुभासपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने बताया कि ओमप्रकाश राजभर की तबीयत में सुधार हो रहा है और वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपने कार्यों में लौटेंगे। उनके स्वास्थ्य को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल था, लेकिन अब स्थिति बेहतर हो रही है। वहीं ज‍िले में पार्टी कार्यकर्ता और पदाध‍िकारी भी उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर लगातार नजर बनाए हुए हैं। Bihar Congress meeting,BJP Congress conflict,Mahagathbandhan seat sharing,Ravi Shankar Prasad,Rahul Gandhi electoral claims,Bihar political news,Congress Working Committee,Lalu Prasad Yadav corruption,Indian electoral system,Shahzad Poonawalla



राजभर की राजनीतिक यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। उन्होंने बीते व‍िधानसभा में चुनाव सपा के साथ म‍िलकर लड़ा था, लेकिन बाद में उन्होंने एनडीए का दामन थाम लिया। राजभर की तबीयत बिगड़ने की खबर से उनके समर्थकों में चिंता का माहौल था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अस्पताल जाकर उनका हालचाल लेना इस बात का संकेत है कि राजभर की राजनीतिक स्थिति कितनी महत्वपूर्ण है।

  



राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ओमप्रकाश राजभर की सेहत का असर उनकी पार्टी और उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पड़ सकता है। उनकी वापसी से सुभासपा को मजबूती मिल सकती है, खासकर आगामी चुनावों के मद्देनजर। ओमप्रकाश राजभर की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उनके समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने कार्यों में सक्रियता से लौटेंगे।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं कृषि मंत्री बलदेव सिंह भी मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ पहुंचे। वहीं कैबिनेट मंत्री, मत्स्य विभाग एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय न‍िषाद, सुभासपा विधायक जखनियां बेदीराम मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ पहुंचे, स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.