search

केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की आत्महत्या मामले में आरएसएस ने की जांच की मांग, कांग्रेस ने उठाए सवाल

cy520520 2025-10-14 06:36:01 views 1273
  

केरल के आईटी प्रोफेशनल की आत्महत्या पर बवाल।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरएसएस ने सोमवार को केरल में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की अप्राकृतिक मौत के कारणों और इंटरनेट मीडिया पर सामने आए उनके कथित सुसाइड नोट की व्यापक जांच की मांग की।

आरएसएस दक्षिण केरल प्रांत के पदाधिकारी केबी श्रीकुमार ने दावा किया कि आनंदू अजी का कथित सुसाइड नोट उनकी मृत्यु के तुरंत बाद इंस्टाग्राम और कुछ अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्मों पर सामने आया है। इसमें संघ के खिलाफ कुछ संदिग्ध और निराधार आरोप लगाए गए हैं। हमारी मांग है कि आनंदू की मौत की परिस्थितियों और कथित सुसाइड नोट की व्यापक जांच कराई जाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कांग्रेस ने किया ये सवाल

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने सवाल किया कि इंटरनेट मीडिया पर साफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी द्वारा आरएसएस के शिविरों में यौन शोषण का दावा करने वाली पोस्ट सामने आने के बावजूद एफआईआर में संगठन का नाम क्यों नहीं है? कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मामले की विस्तृत जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें: \“एक दिन ताजमहल और लाल किले पर भी कर देंगे वक्फ संपत्ति का दावा\“, केरल हाई कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725