search
 Forgot password?
 Register now
search

पति ने भाई बनकर किया कन्यादान... शादी के चौथे दिन भाग गईं लुटेर दुल्हनें, दोनों निकली सहेलियां

cy520520 2025-10-19 14:37:17 views 1249
  

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। रकाबगंज के नामनेर में रहने वाले पड़ोसी युवकाें ने बिचौलिया के माध्यम से दो युवतियों से शादी तय की। इसके लिए दोनों ने बिचौलिया को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये दिए। धूमधाम से बारात के साथ रस्में हुईं। शादी के चार दिन बाद ही दोनों दुल्हनों ने घर का कीमती सामान चोरी कर भागने का प्लान बना लिया। देर रात एक दुल्हन तो भाग निकली पर दूसरी के भागते समय परिवार वाले जाग गए और उसे पकड़ लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी मिलने पर बिचौलिया महिला ने आकर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

  
दूसरी को भागते समय परिवार वालों ने पकड़ा, बिचौलिया करा रही पंचायत का प्रयास

  

रकाबगंज के नामनेर क्षेत्र के रहने वाले दो पड़ोसियों अमन और रानू की उम्र 35 वर्ष से अधिक होने के बाद भी शादी नहीं हुई थी। रानू के जीजा का ग्वालियर की रिया से परिचय हुआ। उसने शादी कराने के लिए दो युवतियों के होने की बात कही। गरीबी का हवाला देकर दोनों के परिवारों के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपये देने की बात तय हुई। बिचौलिया रिया दोनों युवतियों को लेकर आगरा आ गई। नाामनेर के दुर्गा मंदिर में 14 अक्टूबर को रानू का और 15 अक्टूबर को अमन का विवाह हुआ। बिचौलिया ने दोनों के नाम फर्जी बताए थे और दोनों युवतियों के बहन होने की बात बताई थी। एक व्यक्ति ने भाई बनकर कन्यादान किया। दूसरी की ओर से कथित मौसा ने रस्में निभाईं। शादी के बाद दुल्हनों ने बहाने बनाकर दूल्हों से दूरी बनाए रखी।

  
पति ने भाई बनकर किया कन्यादान, सगी बहनें बन सहेलियां बनी थी दुल्हनें

  

शुक्रवार रात दो बजे के करीब रानू की पत्नी सोने की चेन,अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गई। वहीं अमन की पत्नी भागने का प्रयास कर रही थी,तभी परिवार के लोग जाग गए और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला की रानू की पत्नी का नाम अंजली उर्फ पूजा यादव निवासी झारखंड और अमन की पत्नी का नाम हरियाणा की अंतिमा है। दोनों वर्तमान में ग्वालियर में रहती थीं और आपस में सहेली हैं। अंतिमा से पूछताछ करने पर दोनों के मोबाइल पर संपर्क में होने की जानकारी मिली। अंजली उर्फ पूजा ने अंतिमा को संदेश भेज कर ग्वालियर में मिलने और वहीं पेमेंट होने की बात लिखी थी।

  
रकम वापस करने की कही बात

  

  

लुटेरी दुल्हन के फरार होने की चर्चा सुबह होते ही क्षेत्र में फैल गई। परिवार वालों के दबाव बनाने पर पकड़ी गई दुल्हन अंतिमा ने बिचौलिया रिया को काल की। रिया दोपहर में ग्वालियर से आ गई। दोनों दूल्हों के परिवारों ने बिचौलिया से दी गई रकम,दुल्हन द्वारा ले गए गहने और नकदी के साथ शादी में किए गए खर्च की रकम लौटाने को कहा गया। बातचीत में मामला न बनने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बिचौलिया और दुल्हन को लेकर थाने आ गई।

पीड़ित पक्ष भी थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों में थाने पर सुलह के प्रयास किए जा रहे थे। मामले में थाना अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि शिकायत पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आई है। पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी दाेनों युवकों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
पति से करवाया अपना कन्यादान


पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन अंतिमा के साथ साजिश में उसका पति भी शामिल था। उसने खुद अंतिमा का भाई बनकर कन्यादान किया था। पकड़े जाने पर जब अंतिमा ने उसके पति होने की जानकारी दी तो सब उनकी मक्कारी जान कर अचंभित हो गए। वहीं अंजली उर्फ पूजा की विवाह की रस्में झारखंड के एक व्यक्ति ने मौसा बनकर निभाई थीं।

लेनदेन का वीडियो आया सामने


शादी के दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने बिचौलिया रिया को रकम देते हुए वीडियो बनाया था। रिया और दुल्हन का भाई बनने वाला युवक वीडियो में रुपये लेने के साथ-साथ नोट गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चर्चा का विषय बनी लुटेरी दुल्हन


दोनों युवकों ने शादी का खर्च खुद वहन किया था। शेरवानी से बारात की बग्घी तक का इंतजाम किया गया था। परिचितों और रिश्तेदारों की दावत का इंतजाम किया गया था। दुल्हनों के लुटेरा निकलने की चर्चा क्षेत्र में फैल गई। परिवार वाले आरोपितों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153701

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com