search

आरोपी ने दायर की 500 पन्नों की जमानत अर्जी, दिल्ली कोर्ट ने किया खारिज; ठहराया समय की बर्बादी

cy520520 2025-10-19 19:07:18 views 1335
  

कोर्ट ने खारिज की याचिका। प्रतीकात्मक फोटो



न्यूज डेस्क, दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने पॉक्सो मामले में एक आरोपी की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि लगभग 500 पन्नों का आवेदन “बहुत बड़ा और भारी“ है और इसे पढ़ने में “न्यायिक समय की बर्बादी“ होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कड़कड़डूमा कोर्ट के विशेष पॉक्सो न्यायाधीश राकेश कुमार एक ऐसे आरोपी की ज़मानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुराने मामलों के बोझ का दिया हवाला

17 अक्टूबर के एक आदेश में, अदालत ने कहा कि आरोपी के वकील ने लगभग 500 पृष्ठों का एक “भारी“ ज़मानत आवेदन, अनुलग्नकों सहित, तैयार किया था और न्यायाधीश “पुराने मामलों के निपटारे के बोझ तले दबे हुए थे।“

  

  


यह आवेदन बहुत बड़ा और भारी होने के कारण खारिज किया जाता है और (क्योंकि) इसे पढ़ने में न्यायिक समय की बर्बादी होगी।
-

अदालत ने कहा

इसके साथ ही अदालत ने आरोपी के वकील को याचिका को संक्षिप्त करने की सलाह दी और कहा कि वह एक नई याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र हैं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725