एक दिन में कितने भीगे बादाम खाना है सेहत के लिए फायदेमंद? क्या है इन्हें खाने का सही तरीका

LHC0088 2025-10-30 21:28:50 views 501
  

एक दिन में कितने बादाम खाएं? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Benefits of Soaked Almonds) माने जाते हैं। इन्हें खाने से दिमाग तेज होता है और सेहत को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं। इसलिए लोग रोजाना बादाम खाना पसंद करते हैं। उसमें भी भीगे हुए बादाम सेहत के लिए और ज्यादा लाभदायक होते हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन हर चीज की तरह बादाम भी अगर सही मात्रा (Right Amount to Eat Soaked Almonds) में खाए जाएं, तो ही सेहत को फायदा मिलता है। आइए जानें एक दिन में कितने भीगे बादाम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है।  
भीगे बादाम खाने के फायदे

  • पाचन में आसानी- बादाम के भूरे छिलके में टैनिन होता है, जो पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में बाधा डाल सकता है। भिगोने से यह छिलका आसानी से उतर जाता है, जिससे पाचन तंत्र पर जोर कम पड़ता है और पोषक तत्व आसानी से शरीर में अब्जॉर्ब हो जाते हैं।
  • पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ना- भिगोने से बादाम में मौजूद एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं। इस प्रक्रिया में विटामिन्स, खासकर विटामिन-ई और बी-कॉम्प्लेक्स, ज्यादा आसानी से उपलब्ध होते हैं।
  • वेट मैनेजमेंट- भीगे बादाम में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाती है।
  (Picture Courtesy: Freepik)
एक दिन में कितने भीगे बादाम खाने चाहिए?

एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए हर दिन लगभग 6 से 8 भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। हालांकि, यह मात्रा कई बातों पर निर्भर करती है-
उम्र और शारीरिक गतिविधि-

  • सामान्य वयस्क- 6-8 बादाम काफी हैं।
  • एथलीट या हैवी फिजिकल एक्टिविटी करने वाले- ये लोग 10-15 बादाम तक खा सकते हैं, क्योंकि उनके शरीर को ज्यादा एनर्जी और पोषण की जरूरत होती है।
  • बच्चे- बच्चों को 2-4 भीगे बादाम दिए जा सकते हैं। उनके छोटे पाचन तंत्र के लिए यह मात्रा काफी होती है।

बुजुर्ग- 4-6 बादाम उनके लिए फायदेमंद रहते हैं।

  • वजन घटाना- अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो 6-8 बादाम से ज्यादा न लें, क्योंकि इनमें कैलोरी भी होती है।
  • मसल्स बिल्डिंग- मांसपेशियां बनाने के लिए प्रोटीन और हेल्दी फैट की जरूरत होती है, इसलिए 10-12 बादाम लिए जा सकते हैं।
  • पाचन संबंधी समस्या- अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो शुरुआत सिर्फ 2-3 बादाम से करें और फिर धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं।

क्या ज्यादा बादाम खाने के नुकसान हैं?

जी हां, ज्यादा मात्रा में बादाम खाने के कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, जैसे-

  • वजन बढ़ना- बादाम कैलोरी से भरपूर होते हैं। जरूरत से ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है।
  • पाचन समस्या- ज्यादा मात्रा में फाइबर होने के कारण इससे पेट फूलना, गैस या कब्ज की शिकायत हो सकती है।
  • विटामिन-ई ओवरडोज- बहुत ज्यादे बादाम खाने से शरीर में विटामिन-ई की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जिससे सिरदर्द, थकान और चक्कर आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
  • दवाइयों के साथ इंटरेक्शन- बादाम में मैंगनीज की मात्रा ज्यादा होती है। ज्यादा खाने पर यह कुछ दवाओं के साथ इंटरेक्शन कर सकता है।

भीगे बादाम खाने का सही तरीका

सबसे अच्छा तरीका है रात में 6-8 बादाम को साफ पानी में भिगो दें और सुबह छिलका उतारकर खाली पेट खाएं। भीगे हुए बादाम को चबा-चबा कर खाना चाहिए, ताकि इसके पोषक तत्व ठीक से अब्जॉर्ब हो सकें।

यह भी पढ़ें- क्‍या बादाम भी बढ़ा सकता है वजन? जान लें इसे खाने का सही तरीका, फायदे ग‍िनते रह जाएंगे आप

यह भी पढ़ें- बादाम छिलके के साथ खाएं या बिना छिलके के? यहां जानिए इसे खाने का सही तरीका और फायदे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134408

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.