search

गंगा किनारे फोरलेन सड़क को बाढ़ से बचाने के बन रहा बांध, खाजेकलां में 20 मीटर मोटी दीवार का काम तेज

cy520520 2026-1-9 11:26:44 views 1077
  

गंगा किनारे फोरलेन सड़क को बाढ़ से बचाने के बन रहा बांध



जागरण संवाददाता, पटना सिटी। जेपी गंगा पथ के समानांतर गंगा किनारे गायघाट से दीदारगंज तक बन रही फोरलेन सड़क को बाढ़ के पानी से सुरक्षित करने के लिए बांध बनाया जा रहा है। खाजेकलां घाट के पूरब में बांध बनाने का काम तेजी से जारी है। कार्य स्थल पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि बीस मीटर ढाई से मोटी दीवार बनायी जा रही है। इसका बेस काफी मजबूत होगा।

गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पानी में सड़क डूब जाती है। नदी किनारे की इस सड़क पर प्रशासन द्वारा आवागमन रोक दिया जाता है। एक माह से अधिक समय तक परिचालन ठप हो जाता है। गंगा किनारे कई जगहों पर मिट्टी का कटाव होने लगता है।  
बाधक बन रहे वृक्षों को काटा जा रहा

बनायी जा रही फोरलेन सड़क को पानी से सुरक्षित करने के लिए सरिया व मोटी ढलाई से बनायी जा रही दीवार बांध का काम करेगी। इस बांध से सट कर ही सड़क का निर्माण होगा।  

कर्मियों ने बताया कि सड़क निर्माण में बाधक बन रहे वृक्षों को वन विभाग की स्वीकृति के बाद काटा जा रहा है। कई और पेड़ को हटाया जाएगा। सड़क बनने के बाद नये सिरे से पौधरोपण होगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163275