search

RSSB Clerk Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

cy520520 1 hour(s) ago views 231
  

RSSB Clerk Recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से जारी विज्ञापन क्लर्क जूनियर-II/जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने का उम्मीदवारों के पास आज यानी 13 फरवरी को आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार 13 फरवरी तक ही आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती अभियान के तहत क्लर्क जूनियर-II/जूनियर असिस्टेंट के कुल 10,644 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
पात्रता मानदंड

  • राजस्थान में क्लर्क जूनियर-II/जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही साथ उम्मीदवारों के पास \“ओ\“ स्तर का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

RSSB Clerk Recruitment 2026: इन आसान स्टेप्स से करें घर बैठे अप्लाई

क्लर्क जूनियर-II/जूनियर असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां अप्लाई करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर \“RSSB Clerk Jr-II/Junior Assistant Recruitment 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
  • अब जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें।

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये और एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 400 रुपये निर्धारित की गई है।  

यह भी पढ़ें: SBI Clerk Mains Result 2026: क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156615