UPPSC Interview 2024 प्रयागराज पीसीएस भर्ती 2024 का साक्षात्कार 16 फरवरी से शुरू होगा।
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UPPSC PCS Interview 2024 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस-2024 भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण यानी साक्षात्कार कल सोमवार यानी 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की कठिन बाधाओं को पार कर अब अभ्यर्थी प्रशासनिक सेवा में कदम रखने की अंतिम दहलीज पर खड़े हैं। वर्षों की तैयारी, अनगिनत घंटों की पढ़ाई और प्रतियोगिता की कड़ी कसौटी से गुजरने के बाद अब व्यक्तित्व और ज्ञान की परीक्षा की बारी है।
UPPSC PCS I887 पदों के लिए 2,719 उम्मीदवार
nterview 2024 पीसीएस के इंटरव्यू में 887 पदों के लिए 2,719 उम्मीदवार सोमवार से अगले 23 दिनों तक बोर्ड के सामने अपनी योग्यता साबित करेंगे। अब तक लिखित उत्तरों में जो अभिव्यक्त हुआ, उसे अब बोर्ड के समक्ष शब्दों और व्यक्तित्व के जरिए सामने रखना होगा।
16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक इंटरव्यू
UPPSC PCS Interview 2024 आयोग ने चार फरवरी को पीसीएस-2024 लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए पांच फरवरी को ही विस्तृत साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी कर दिया था। साक्षात्कार 16 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगे और इस अवधि में 23 दिन साक्षात्कार आयोजित होंगे। फरवरी माह में 16 से 28 फरवरी को साक्षात्कार होंगे जबकि 22 फरवरी को साक्षात्कार नहीं होगा। वहीं मार्च में नौ से 14 तथा 16 से 20 मार्च तक साक्षात्कार होंगे।
दो सत्रों में होगा साक्षात्कार
आयोग के अनुसार सभी साक्षात्कार दो सत्रों में होंगे। प्रथम सत्र पूर्वाह्न 9:30 बजे और द्वितीय सत्र अपराह्न दो बजे से होगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले आयोग के सरस्वती परिसर में रिपोर्ट करना होगा। इससे पूर्व आयोग ने पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा का परिणाम चार फरवरी को घोषित किया था।
कुल 947 रिक्तियां हैं
इस भर्ती के तहत 24 प्रकार के पदों के लिए कुल 947 रिक्तियां अधिसूचित हैं। इनमें से 887 पदों पर साक्षात्कार के लिए 2,719 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। शेष 60 पदों का परिणाम अंतिम चयन परिणाम के साथ घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण प्रपत्र, देशना पत्रक, अंकतालिका विवरण तथा अधिमान्यता प्रपत्र सहित सभी शैक्षिक अभिलेखों/प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां का एक सेट तैयार करना होगा।
आयोग के सरस्वती भवन में होगा इंटरव्यू
दो स्व-प्रमाणित फोटो और तीन पासपोर्ट साइज सादी फोटो (कुल पांच फोटो) के साथ साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि पर आयोग के सरस्वती भवन में उपस्थित हों। साक्षात्कार के समय शैक्षिक अर्हताओं से संबंधित सभी मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।
तिथि प्रथम सत्र में अनुक्रमांक द्वितीय सत्र में अनुक्रमांक
16 फरवरी 0000867-0010696 0010705-0018615
17 फरवरी 0018778-0029920 0030077-0040636
18 फरवरी 0040697-0052460 0052497-0063351
19 फरवरी 0063361-0073025 0073110-0083870
20 फरवरी 0084151-0096408 0096409-0109106
21 फरवरी 0109299-0119658 0119913-0129551
यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा लेने 12 परीक्षक नहीं पहुंचे, 1253 परीक्षार्थी प्रभावित, मिलेगा अवसर
यह भी पढ़ें- होली पर 4 स्पेशल ट्रेनें यात्रियों की राह करेंगी आसान, अभी प्रयास करेंगे तो मिल जाएगी कन्फर्म सीट; शेड्यूल जारी |
|