search

38 देशों के साथ अपनी शर्तों पर हुए समझौता: PM मोदी ने बताया- कैसे बढ़ा निवेशकों का भरोसा

Chikheang 1 hour(s) ago views 880
  

FTA में भारत की बढ़त, 38 देशों के साथ हुआ व्यापार समझौता (फोटो सोर्स- पीटीआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने 38 देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) मजबूती की स्थिति से किए हैं।

उनका कहना है कि देश की मजबूत मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण), सेवाएं और MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग) सेक्टर की वजह से भारत बेहतर शर्तों पर समझौते कर पाया।

समाचार एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आर्थिक क्षमता बढ़ने से व्यापार वार्ताओं में देश का पक्ष मजबूत हुआ है।

  

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के निर्माण क्षेत्र, सेवा क्षेत्र और MSME की मजबूती ने देश को वैश्विक स्तर पर आत्मविश्वास दिया है। इसी के कारण भारत 38 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते करने में सक्षम रहा।
राजनीतिक स्थिरता से बढ़ा भरोसा

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में स्पष्टता (पॉलिटिकल प्रेडिक्टेबिलिटी) आने से निवेशकों का भरोसा फिर से मजबूत हुआ है।

  

उन्होंने कहा कि स्थिर सरकार और स्पष्ट नीतियों की वजह से भारत में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को फायदा मिला है।

अमेरिका की नई रक्षा रणनीति: चीन से सबसे ज्यादा खतरा, ताइवान पर सीधा सैन्य दखल नहीं
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162266