search
 Forgot password?
 Register now
search

Diwali 2025: भारत के अलावा, इन देशों में भी मचती है दीवाली की धूम, देखने लायक बनता है माहौल

deltin33 2025-10-19 15:16:08 views 718
  

और किन-किन देशों में मनाते हैं दीवाली? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली (Diwali 2025) का त्योहार रोशनी का पर्व कहलाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। इस दिन लोग दीये जलाते हैं, मिठाई बांटते हैं और लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। भारत में इस त्योहार का खास महत्व है और हर ओर दीयों की जगमगाहाट देखने को मिलती है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लेकिन क्या आप जानते हैं दीवाली की रोशनी सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के और भी कई देशों में फैली हुई है। जी हां, दीवाली का त्योहार भारत के अलावा और भी कई देशों (Countries Which Celebrate Diwali) में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। आइए जानें भारत के अलावा और किन देशों में दीवाली मनाई जाती है।

   

(Picture Courtesy: Freepik)
भारत में दीवाली का त्योहार

भारत में दीवाली पांच दिनों तक चलने वाला एक विशाल उत्सव है, जिसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं। घरों की सफाई, रंगोली बनाना, दीये जलाना, पटाखे फोड़ना, मिठाइयां बांटना और लक्ष्मी-गणेश की पूजा करना इसके प्रमुख रीति-रिवाज हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में इसे मनाने के तरीकों में विविधता देखने को मिलती है।
नेपाल तिहार के रूप में उत्सव

नेपाल में दीवाली को \“तिहार\“ के नाम से जाना जाता है और यह पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है। यहां इसकी शुरुआत काग तिहार (कौवे की पूजा) से होती है, फिर कुकुर तिहार (कुत्ते की पूजा), फिर गाय की पूजा और फिर मुख्य दिन लक्ष्मी पूजा मनाई जाती है। अंतिम दिन \“भाई टीका\“ का खास महत्व होता है, जहां बहनें अपने भाइयों के लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
श्रीलंका और मॉरीशस

श्रीलंका में, खासकर तमिल समुदाय के लोग, इस त्योहार को बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। यहां भी दीये जलाए जाते हैं और पारंपरिक मिठाइयां बनाई जाती हैं। मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की काफी संख्या है। इसलिए यहां भी दीवाली खूब धूम-धाम से मनाई जाती है। यहां के लोग इस त्योहार की हफ्तों पहले से ही तैयारियों में जुट जाते हैं और इसे बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं।
सिंगापुर और मलेशिया

सिंगापुर और मलेशिया में भी दीवाली एक प्रमुख त्योहार है, खासकर हिंदू समुदाय के लोगों के लिए। सिंगापुर की \“लिटिल इंडिया\“ दीवाली के समय रोशनी और सजावट से जगमगा उठती है। मलेशिया में, इसे \“हरि दीपावली\“ कहा जाता है। लोग सुबह जल्दी उठकर तेल स्नान करते हैं, प्रार्थना करते हैं और अपने परिवार और दोस्तों से मिलते हैं।
फिजी, त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना कैरेबियन

फिजी, जहां लगभग 40% आबादी भारतीय मूल की है, में दीवाली एक बड़ा त्योहार है। लोग अपने घरों को दीयों और रंगीन बल्बों से सजाते हैं और आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। इसी तरह, कैरेबियन देश त्रिनिदाद और टोबैगो और गुयाना में भी दीवाली बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है।  
यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा

यूके, अमेरिका और कनाडा जैसे पश्चिमी देशों में, बड़ी संख्या में भारतीय माइग्रेन्ट्स ने दीवाली मनाने की परंपरा शुरू की है। लीसेस्टर में होने वाली दीवाली परेड दुनिया की सबसे बड़ी दीवाली सेलिब्रेशन्स में से एक मानी जाती है। इन देशों के कई राजनीतिक नेता भी इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हैं और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड

ऑस्ट्रेलिया के शहरों सिडनी और मेलबर्न तथा न्यूजीलैंड में भी दीवाली का फंक्शन बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाते हैं। स्थानीय सरकारें अक्सर इन आयोजनों में सहयोग करती हैं, जिससे यह त्योहार एक बहु-सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले लेता है।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर पटाखों से अपनी कार या मोटरसाइकिल कैसे बचाएं?  

यह भी पढ़ें- Diwali Wishes 2025: शायरी एवं 1 लाइनर्स मैसेजेस से अपनों को दिवाली करें विश, हर कोई होगा खुश
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com