search

सिस्टम पर सवाल: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच दौड़ रहा ट्रैक्टर, मुश्किल में आवागमन

cy520520 2025-11-20 15:37:35 views 1269
  

प्लेटफार्म नंबर तीन-चार पर पैसेंजर ट्रेन के पास खड़ा ट्रैक्टर। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। तीन व चार नंबर प्लेटफार्म पर अभी तक बैरिकेडिंग व गड्ढे ही थे, अब यात्रियों के बीच ट्रैक्टर भी चलने लगे हैं। तीन व चार के अलावा पांच-छह नंबर पर सुरक्षा व संरक्षा प्रभावित हो रही है। परेशानी यात्रियों का आवागमन मुश्किल हो गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बुधवार को ही दिन में ढाई बजे के आसपास प्लेटफार्म नंबर तीन-चार पर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी। बड़ी संख्या में यात्री बोगियों में चढ़ और उतर रहे थे। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर बैठे थे, कई स्टालों पर खानपान की सामग्री खरीद रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर आवाज करते हुए पहुंच गया। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर देख परेशान हो उठे।

उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि यहां ट्रैक्टर का क्या काम है। उसकी आवाज और डरा रही थी। मौके पर न रेलकर्मी थे और न ही कोई सुरक्षाकर्मी। जानकारों का कहना है कि प्लेटफार्म तीन व चार पर स्थित मलबा को हटाने के लिए ट्रैक्टर लगाया गया है।

स्टेशन के जिम्मेदार अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को मिनी ट्रैक्टर की अनुमति दी है। साथ ही कहा है कि यात्रियों की भीड़ में ट्रैक्टर न चलाएं। ढुलाई के दौरान रेलकर्मी व सुरक्षाकर्मी की उपस्थित अनिवार्य करें। लेकिन मिनी के अलावा बड़ा ट्रैक्टर भी प्लेटफार्म पर चल रहा है। सुरक्षा के भी कोई विशेष इंतजाम नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- विदेश भेजने के नाम पर ठगी, पासपोर्ट जब्त कर युवकों से दुबई में कराया जा रहा काम

इस संबंध में स्टेशन डायरेक्टर रतन दीप गुप्ता ने बताया कि नए बीच वाले नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए खोदे गए गडढे का मलबा हटाने के लिए मिनी ट्रैक्टर से ढुलाई की अनुमति दी गई है। चेतावनी के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

दरअसल, नया फुटओवरब्रिज का निर्माण रेलवे प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। लाख प्रयास के बाद निर्माण कार्य को गति नहीं मिल पा रही। जगह-जगह खोदे गए गड्ढे और लगाई गई बैरिकेडिंग यात्रियों को परेशान कर रही है। निर्माण कार्य की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि यात्रियों की यह परेशानी अभी समाप्त होने वाली नहीं है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725